{"_id":"5b85a9a942c792465f7cf8f5","slug":"11535486377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक क्रिया में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक क्रिया में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी के मासूम लक्की हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले है। तांत्रिक क्रिया में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका जताई गई है। पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस अफसरों ने शीघ्र घटना का खुलासा करने का दावा किया।
बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में 17 अगस्त की शाम तीन बजे दलित मनोज का पांच वर्षीय बेटा लक्की दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। 18 अगस्त की सुबह तीन बजे बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने पहले घटना को हादसा मानकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि बच्चे की हत्या की गई है। रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाने से आया। गले की हड्डी भी टूटी हुई थी। बिनौली थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले है। पुलिस को शक है कि किसी तांत्रिक ने उसकी बलि चढ़ाई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लक्की हत्याकांड में पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे हैं। उसकी हत्या तांत्रिक द्वारा करने की आशंका है। पुलिस जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा करेगी।