फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोतस्करों ने गऊशाला पर बोला धावा, फायरिंग

गोतस्करों ने गऊशाला पर बोला धावा, फायरिंग

Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करों ने गऊशाला पर बोला धावा, फायरिंग
बिनौली (बागपत)। बरनावा दाहा मार्ग पर चंदायन मोड़ पर स्थित गऊशाला में शस्त्रों से लैस गोतस्करों ने धावा बोल दिया। इस दौरान जाग होने पर गऊशाला संचालक व गोतस्करों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद गोतस्कर अंधरे का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि चंदायन मोड़ पर स्थित स्वामी शिवानंद सरस्वती गऊशाला में घुसकर गोतस्करों ने गोवंश चोरी करने का प्रयास किया। गऊशाला में बंधे गोवंश की हड़बड़ाहट की आवाज सुनकर ऊपरी हिस्से सो रहे गऊशाला के संचालक सूरज सिंह गुर्जर जाग गए। गऊशाला में गोतस्करों को देखकर उन्होंने बड़े भाई सुशील गुर्जर व अन्य लोगों को उठाया। जैसे ही उन्होंने ललकारा तो गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सुशील गुर्जर बाल बाल बचे। इसके बाद संचालक सूरज गुर्जर ने भी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार होकर दाहा की ओर फरार हो गए। सूचना पर यूपी 100, बिनौली व दोघट थाना पुलिस और चंदायन गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गोतस्करों की तलाश में जंगलों में कई घंटे कॉम्बिंग की। गऊशाला संचालक सूरज सिंह गुर्जर ने थाने पर अज्ञात में तहरीर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जल्द ही गोतस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed