{"_id":"5b5b6e184f1c1b58488b74de","slug":"11532718616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से मारपीट
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक में दंपत्ति से मारपीट
बागपत। सिंडिकेट बैंक शाखा बागपत में आधार कार्ड बनवाने गए दंपत्ति ने बैंक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। दंपत्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं केतीपुरा मोहल्ले पर उधार के पैसे मांगने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गायत्री पुरम निवासी हाजी निजाद और उसकी पत्नी नजा परवीन शुक्रवार को सिंडिकेट बैंक शाखा में आधार कार्ड बनवाने गए थे। इस दौरान बैंक कर्मचारी से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की। इसको लेकर बैंक में हंगामा हुआ। बैंक अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत किया। दंपत्ति ने कोतवाली पहुंचकर बैंक कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी गुलफाम उर्फ गुल्लू साइकिल का खेल दिखाता है। उसने बताया कि उसके मोहल्ले के ही एक युवक ने पांच हजार रूपये उधार है। उसने रुपये मांगे तो चार युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े जला दिए। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। उसने कोतवाली पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।