{"_id":"5b4ba3074f1c1b48748b4f6e","slug":"11531683591-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 से पूछताछ, 17 संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 से पूछताछ, 17 संदिग्ध हिरासत में
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस की जांच ने तेजी पकड़ ली है। पुलिस की पांच से अधिक टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 17 से अधिक संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। एसटीएफ ने उत्तराखंड से एक युवक को हिरासत में लिया है। सर्विलांस के सहारे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, इनकी जांच की जांच रही है।
बागपत जेल में पिछले सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी। शनिवार को सुनील राठी बागपत से झांसी जेल शिफ्ट कर दिया। अब पुलिस की जांच तेज गति से चल रही है। बागपत पुलिस की ही पांच टीमें संदिग्धों से पूछताछ और जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से जानकारी ली जा चुकी है, इसके अलावा 17 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के लिए सबसे अहमद कड़ी सर्विलांस साबित हो रहा है। सर्विलांस पर कई महत्वपूर्ण नंबर ट्रेस हुए हैं, जिन पर संदिग्ध कॉल हुई है। पुलिस इनके सहारे ही वारदात के सिरे जोड़ने की कोशिश कर रही है। एसटीएफ की टीम ने उत्तराखंड में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। रुड़की के आसपास से हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस को सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस वारदात के तार जोड़ने की कोशिश कर रही है।
चार राज्यों की पुलिस का टास्क एक
बागपत। यूपी पुलिस के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली पुलिस भी मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात के खुलासे में सहयोग कर रही है। उत्तराखंड और दिल्ली में राठी गैंग की सक्रियता सबसे अधिक रही है, इस वजह से यहां भी राठी के गुर्गे छिपे हैं। पुलिस को इन अपराधियों की तलाश है।
विज्ञापन
वर्जन:
एसपी जयप्रकाश ने कहा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के पास है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।