फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पलड़ी इंटर कालेज के बाहर भिड़े छात्र गुट

पलड़ी इंटर कालेज के बाहर भिड़े छात्र गुट

Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पलड़ी इंटर कालेज के बाहर भिड़े छात्र गुट
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी के बाहर वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से बेल्ट व लात-घूंसे चले, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद दो गांवों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी की छुट्टी होने के बाद दाहा और पलड़ी के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से छात्रों में लात-घूंसे और बेल्ट चलने लगी, इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पलड़ी गांव के काफी संख्या में युवक लाठी-डंडे व तमंचे लेकर कॉलेज के पास पहुंच गए, लेकिन तब तक दाहा गांव के छात्र भाग निकले। झगड़े में कई छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद से दोनों गांवों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पलड़ी के युवकों ने ऐलान किया कि यदि दाहा गांव का कोई भी छात्र कॉलेज पहुंचा तो अंजाम ठीक नहीं होगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि कॉलेज कैंपस के बाहर छात्रों के गुटों में झगड़ा हुआ है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed