फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वाजिदपुर गांव में वृद्व की हत्या

वाजिदपुर गांव में वृद्व की हत्या

Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में वृद्व की हत्या
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव मेें बुधवार की रात में घेर मेें सो रहे वृद्ध की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव निवासी प्रकाश (80) बुधवार की रात्रि में अपने घेर में बड़े भाई ज्ञान सिंह के साथ सो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव चारपाई पर ही खून से लथपथ मिला। उसकी हत्या धारदार हथियारों से की गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। मृतक के बडे़ भाई ज्ञान सिंह ने अज्ञात मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकाश के कोई औलाद नहीं होने के कारण उसने बड़े भाई ज्ञान सिंह के पौत्र कुश के नाम बारह बीघा भूमि की वसीयत की हुई थी। ज्ञान सिंह के दो बेटे राजीव और धर्मपाल थे, इनकी मौत हो चुकी है। राजीव की पत्नी पुष्पा अपने बच्चों के साथ शाहदरा में रहती है। बताया गया है कि हाल मेें प्रकाश कुश के नाम वसीयत को तोड़ना चाहता था और वहां पर गया भी था। इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके पीछे जमीनी विवाद है और इसका खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed