{"_id":"5ac67d134f1c1ba8618b5a6a","slug":"11522957587-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पदड़ा के शिव और दुर्गा मंदिरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव पदड़ा के शिव और दुर्गा मंदिरों में चोरी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पदड़ा गांव में बुधवार की रात में चोर दो मंदिरों के ताले तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पदड़ा ग्राम प्रधान श्रद्धानंद त्यागी ने बताया कि बुधवार की रात में चोरों ने गांव में दो मंदिरों को निशाना बनाया। शिव मंदिर के ताले तोड़कर घंटे चोरी कर लिए। शिव मंदिर के महंत धर्मानंद महाराज मंदिर से कुछ दूरी पर आश्रम में सो रहे थे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने दुर्गा मंदिर के ताले तोड़ कर दान पात्र तोड़ कर हजारों की नगदी चुराई। मंदिर कमेटी के विगत दो साल से दान पात्र नहीं खोला था। इसमें लगभग 25-26 हजार रुपये होने का अनुमान है। चोर मंदिर में लगी तीन सौर ऊर्जा लाइन की बैट्री भी चुराकर ले गए। दुर्गा मंदिर के पुजारी अनिल कुमार के शाम को घर चले जाने के बाद मंदिर में कोई नहीं रहता है। मंदिरों में चोरी की घटनाओं का बृहस्पतिवार की सुबह पता चला। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।