फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने किया आकाश हत्याकांड का फर्जी खुलासा

पुलिस ने किया आकाश हत्याकांड का फर्जी खुलासा

Sun, 21 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया आकाश हत्याकांड का फर्जी खुलासा
रमाला (बागपत)। असारा गांव में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें आकाश हत्याकांड में पुलिस द्वारा युवक को झूठा फंसाने पर आक्रोश जताया और निर्णय लिया कि इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की जाएगी। यदि इसके बाद भी निर्दोष युवक को नहीं छोड़ा तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा पुलिस ने आकाश हत्याकांड का फर्जी खुलासा किया। असारा निवासी उम्मेद पुत्र गुलाब हसन को झूठा फंसा कर जेल भेजा। उम्मेद एलम स्थित भट्ठे पर जुगाड़ से ईंट भराई का काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और पिटाई कर जबरदस्ती उससे कबूल करवाया । पुलिस ने उसके पिता को भी धमकी दी है कि यदि कोई कार्रवाई की तो तुम्हारा भी मुठभेड़ में मार देंगे। उम्मेद बेगुनाह है। उसे छोड़ा जाए और असली आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पंचायत में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया । कमेटी उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले से अवगत कराएगी और निर्दोष उम्मेद को छोड़ने की मांग करेगी। पंचायत में निर्णय लिया इस मामले में मानव अधिकारी में भी शिकायत की जाएगी। यदि इसके बाद भी निर्दोष उम्मेद को नहीं छोड़ा गया उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा जब तक निर्दोष उम्मेद को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे चेन से नहीं बैठेंगे। पंचायत की अध्यक्षता इकबाल ने की। पंचायत में कयूम, मालू अकरम, रोजुद्दीन, फुरकान, गयूर, नूर मुहम्मद, हकीमुदीन, रुडे़ खान, इस्राइल, मुबारिक, गफ्फार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed