फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोडवेज बंद होने से नौ गांव के लोग परेशान

रोडवेज बंद होने से नौ गांव के लोग परेशान

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बंद होने से नौ गांव के लोग परेशान
रमाला (बागपत)। किशनपुर-छपरौली मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रोडवेज बसे बंद होने से नौ गांव के हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण उक्त मार्ग पर डग्गामार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करके किशनपुर-छपरौली मार्ग पर रोडवेज बस सेवा सुचारु रुप से करवाने की मांग की।
विज्ञापन

किशनपुर बराल से छपरौली तक जाने के लिए रोडवेज की बस से लोग गणतव्य पर जाते थे। कई माह से बस बंद होने से गांव के लोगों को परेशानी पहुंच रही है। किशनपुर, सूप, मुकंदपुर, रठौड़ा, बासौली, सोंटी, सिलाना और छपरौली के ग्रामीणों को असुविधा पहुंच रही है। डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन से कई बार बस चलवाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण रामबीर सिंह, कंवर पाल, सुकर्मपाल, यामीन, शौकिन, बिशंबर सिंह ने मुख्यमंत्री से संपर्क मार्ग पर रोडवेज की बसे चलवाने की मांग की है। इससे गांव के लोगों को लाभ मिले सके।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक तैनात करने की मांग
रमाला। किशनपुर बराल गांव में स्थित पीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती न होने महिलाओं को परेशानी हो रही है। कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से लोग कर चुके है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सुनीता, सोनिया, राजवती, ओंकारी, इस्लामन ने डीएम से हस्तक्षेप कर किशनपुर बराल में महिला डॉक्टर को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed