{"_id":"5a47e7c34f1c1b4c528bc8ba","slug":"11514661827-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई छात्र नरेंद्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दम घुटने से हुई छात्र नरेंद्र की मौत
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खामपुर गांव में कक्षा नौ के छात्र की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और खुलासे की मांग की। दूसरी ओर मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण आया है। इससे लगता है कि हत्यारों ने उसका मुंह दबाकर हत्या की होगी।
बृहस्पतिवार की रात में घेर में सो रहे खामपुर गांव निवासी नरेंद्र पुत्र वेद पाल कक्षा नौ का छात्र था, उसकी धारदार हथियारों और गला दबाकर हत्या की। उसके भाई जितेंद्र ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया । हत्या के खुलासे की मांग को लेकर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद एसएसआई हेमेंद्र बालियान से घटना का खुलासा कराने की मांग की और कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कुछ लेन-देन का विवाद था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण है। लगता है कि हत्यारों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर बाद में धारदार हथियारों से हमला किया है। पुलिस इस मामले में खुलासे के लिए जुटी है।