फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट का युवक ट्रक सहित लापता

दोघट का युवक ट्रक सहित लापता

Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
दोघट का युवक ट्रक सहित लापता
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट का युवक 13 अक्तूबर से ट्रक सहित लापता है। वह अपने ट्रक में माल भरकर मुजफ्फरनगर से आसाम के लिया गया था और लापता हो गया। परिजनों ने ट्रक लूट कर उसकी हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन

दोघट कस्बा निवासी दीवान पुत्र फेरू अपना ट्रक चलता है। परिजनों के अनुसार वह नौ अक्तूबर 2017 को वह घर से ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर गायत्री ट्रांसपोर्ट पर माल भरने के लिए गया और उसकी दिन ट्रांसपोर्ट से ट्रक में माल भरकर वह सिलिगुडी आसाम के लिए चला था। 13 अक्तूबर तक परिजनों से उसकी बात होती रही। उस समय वह लखनऊ में था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद फोन पर भी वार्ता नहीं हो सकी। 25 अक्तूबर को गायत्री ट्रांसपोर्ट के लोग दोघट में दीवान के घर पहुंचे और उसके बारे में पूछा। उन्होंने परिजनों को बताया कि वह माल लेकर आसाम नहीं पहुंचा है। इसको लेकर परिजन परेशान हो गए। 25 अक्तूबर को बड़े भाई चंद्रपाल ने ट्रक लूट कर भाई की हत्या की आशंका जताकर थाना दोघट में तहरीर थी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में गुमशुदगी दर्ज भी दर्ज कर ली । परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब वे सोमवार को एसपी बागपत से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed