{"_id":"59cd551d4f1c1bab538b4d91","slug":"11506628893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत/ बड़ौत। बड़ौत कोतवाली के एक मोहल्ले की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और अन्य किशोरी बच्ची से अश्लील हरकतें की गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों का अस्पताल में मेडिकल कराया है।
बड़ौत नगर के एक मोहल्ले में बुधवार को शाम के समय पांच वर्षीय और 14 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस का ही एक युवक उनको बहला-फुसलकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और दूसरी बच्ची के अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसको देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भागने लगा।
मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठे होकर आरोपी युवक को पीछा कर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छोटी बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों लड़कियों का अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल हरेराम यादव ने बताया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी नीरज को कोर्ट में पेश किया । वहां से उसको जेल भेजा। लड़की का मेडिकल करा दिया गया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी नीरज ने जेल जाते समय कहा उसे केस में साजिश के तहत फंसाया गया है।