फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाव हादसे के तीन पीड़ित एबुलेंस में जलने से बचे

नाव हादसे के तीन पीड़ित एबुलेंस में जलने से बचे

Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नाव हादसे के तीन पीड़ित एबुलेंस में जलने से बचे
बागपत। मेरठ अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पीड़ित एंबुलेंस से अपने घर लौट रहे थे। अमीनगर सराय के पास अचानक एंबुलेंस में धुआं उठ गया। पीड़ितों ने शोर मचाया। उसके बाद वे एंबुलेंस से उतरे। वहां से किसी तरह अपने घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित शिमला ने बताया उसके पति राजवीर और पड़ोसी महिला को शनिवार शाम मेरठ मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई । वे एंबुलेंस में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस अमीनगर सराय मोड़ के पास पहुंची, तभी एंबुलेंस में धुआं उठने लगा। उसने शोर मचा दिया। चालक ने किसी तरह एंबुलेंस रोकी। उस समय गाड़ी में आग लगने ही वाली थी। उससे पहले ही गाड़ी में पानी डाल दिया गया। वे उसी समय एंबुलेंस से उतर गए। किसी तरह अपने घर पर पहुंचे। पीड़ित शिमला का कहना है कि उनकी तो एक बार फिर जान बची है।
विज्ञापन


घर पर लगी रिश्तेदारों की लाइन
बागपत। हादसे का पता चलते ही उनके घर पर रिश्तेदारों की लाइन लगी हुई है। पड़ोस के लोग भी उनका पता लेने के लिए आ रहे है।

काठा में शोकसभा आज
बागपत। गांव काठा के ग्रामीण रामपाल का परिवार काठा नाव हादसे में मारे गए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को गांव में शोकसभा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed