{"_id":"5991eb304f1c1b73288b45fc","slug":"11502735152-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल में फायरिंग व पथराव से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल में फायरिंग व पथराव से दहशत
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौल में फायरिंग और पथराव से दहशत
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में चारा काटने को लेकर हुए विवाद में 8-10 लोगों ने एक घर पर पथराव किया और तमंचों से गोलियां चलाई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। छर्रा लगाने से पड़ोसी भी घायल है। घायलों में खालिद, उसकी पत्नी सम्मी व पड़ोसी जाहिद निवासी शामिल हैं। बताया जाता है कि खालिद का पड़ोसी से चारा काटने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में सोमवार की सुबह 8-10 लोगों ने अपनी छत पर चढ़कर उनके घर में पथराव किया और तमंचों से फायरिंग की। ईंट लगने से खालिद व सम्मी व छर्रा लगने से जाहिद घायल हुआ है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।