फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 घंटे बाद ही दुष्कर्म के आरोपी को बता दिया प्रेमी

24 घंटे बाद ही दुष्कर्म के आरोपी को बता दिया प्रेमी

Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद ही दुष्कर्म के आरोपी को बता दिया प्रेमी
बागपत। ईद पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली लड़की 24 घंटे बाद ही अपने बयान से मुकर गई। उसने पुलिस से कहां कि वह बालिग है, अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। अब उसके साथ ही रहेगी।
विज्ञापन

लड़की ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में बताया 26 जून को ईद की बधाई देने के लिए अपने घर से पड़ोस में सहेलियों के पास जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक उसको रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरदस्ती बाइक पर बैठकर ले गए थे। रास्ते में उसको कार में डालकर लोनी और दिल्ली लेकर गए। वहां पर कमरे में बंद करके उसके हाथ-पैर बांधकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी बृहस्पतिवार को पुराना कस्बा में चलती कार से फेंककर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लड़की ने धारा 161 के तहत बयान दिया वह बालिग है। वह अपने परिवार के साथ ईद भट्ठे पर मजदूरी करती थी। वहां पर लोनी का युवक ट्रक में ईंट लेने आता था। इससे उसका प्रेम प्रसंग चल गया था। ईद पर वह उसके साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। बाद में उसका प्रेमी उसको घर के पास छोड़कर चला गया था। वह उसके साथ ही रहेगी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed