{"_id":"5c76e9a3bdec227383360055","slug":"111551296931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहतना व मांगरौली के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहतना व मांगरौली के जंगल में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
रहतना और मांगरौली गांव के जंगल में तेंदुए दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। किसान काम छोड़कर गांव की तरफ भाग लिया। रहतना में किसानों ने ट्रैक्टर का सहारा लेकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
रहतना निवासी किसान महक सिंह, बबलू, श्रवण, सचिन बुधवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी समय गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलकर उनके सामने आ गया। तेंदुआ सामने देख किसानों में दहशत फैल गई। उन्होंने शोर मचा दिया। रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर पर पढ़ कर जान बचाई। तेंदुआ किसानों पर गुर्राया। किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर के शोर से तेंदुआ वापस गन्ने के खेत में घुस गया। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन टीम नहीं पहुंची। मांगरौली गांव में सुभाष शर्मा अपने साथियों के साथ खेत में जा रहा था। अचानक तेंदुआ बीच रास्ते पर आ गया। जिसे देखकर किसान वापस गांव की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा चंद्र किरण शर्मा के नेतृत्व में टीम मांगरौली पहुंची और जंगल में तेंदुए को तलाशा, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों ने जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की। इस संबंध में डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि तेंदुआ एक जगह नहीं रुकता है। वह बहुत शर्मीला जानवर है। तेंदुआ दूसरे स्थान पर चला गया होगा।