{"_id":"5c37a25bbdec2273a466df63","slug":"111547149915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने शकील की मौत की जांच शुरू की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। थाना छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव में हुई महिला शकीला की मौत की जांच एसडीएम बड़ौत ने शुरू कर दी । वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। फोरेंसिंक लैब में जांच के लिए बिसरा भेजा जाएगा। इसके बाद मृत्यु के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
टांडा गांव में मंगलवार की रात में छपरौली थाना पुलिस वारंटियों को पकड़ने के लिए मनसब के घर में दबिश देने गई । पुलिस वारंटी नौशाद को गिरफ्तार कर ले गई । इसके बाद नौशाद की मां शकीला की मौत हो गई । परिजनों ने पुलिस पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा किया । पुलिस की पिटाई से महिला की मौत का आरोप लगाया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के समझाने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। महिला की मौत की जांच एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार को सौंप दी। एसडीएम ने जांच शुरू कर दी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। फोरेंसिक लैब में बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।