{"_id":"5c3252aebdec2257036f866e","slug":"111546801838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में की गैंगस्टर प्रमोद की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में की गैंगस्टर प्रमोद की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव के गैंगस्टर प्रमोद की हत्या रंजिश के कारण गाजियाबाद जेल में बंद कुख्यात जोगेंद्र बली ने कराई । पुलिस ने जोगेंद्र बली के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। घटना के चार आरोपी अभी फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में गैंगस्टर प्रमोद निवासी बली की पांच युवकों ने गोलियों से भूनकर हत्या की मृतक के बड़े भाई सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने शनिवार की रात रिंकू उर्फ विशाल पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव जावली थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि उसके फुफेरे भाई कुख्यात जोगेंद्र बली से मृतक प्रमोद की रंजिश चल रही थी। जोगेंद्र गाजियाबाद जेल में बंद है। मृतक ने जनवरी 2017 में रिंकू पर जानलेवा हमला भी किया। इसमें वह बाल-बाल गच गया । इसके अलावा मृतक ने पिछले वर्ष कचहरी में भी उसकी घेराबंदी कर पीछा किया । प्रमोद ने बली गांव के राहुल उर्फ चोटी की हत्या की । इस कारण जोगेंद्र उसकी हत्या करना चाहता था। दिसंबर 2018 में जोगेंद्र ने कचहरी परिवार में पेशी के दौरान बली गांव के ही संजू उर्फ संजय, अहेड़ा निवासी राम व रूपक को बुलाकर प्रमोद की हत्या की योजना बनाई । इस योजना के तहत प्रमोद की हत्या कर दी। घटना में संजू उर्फ संजय, राम, रूपक, रिंकू व बुडेढ़ा गांव निवासी आकाश शामिल रहे। पांचों ने तमंचे, पिस्टल से प्रमोद को पांच गोलियां मारी और एक ही बाइक पर सवार होकर चमरावल रोड पर आए। सोमवीर के गन्ने के खेत में घटना में प्रयुक्त बाइक छिपा दी। यहां से स्विफ्ट कार में सवार होकर बागपत पहुंचे। बागपत से रिंकू बस में बैठकर दिल्ली चला गया। उसके साथी भी अलग-अलग हो गए। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, बाइक बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। फरार चारों आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फेसबुक मैसेंजर से करते थे बात
बागपत। आरोपी रिंकू उर्फ विशाल ने बताया कि बली गांव निवासी संजू उर्फ संजय से उसने फेसबुक मैसेंजर के जरिये बात की। मैसेंजर पर संजू ने कहा था कि प्रमोद की हत्या करनी है। 28 दिसंबर को बली गांव में आ जाना। वह ट्रेन से 28 दिसंबर की सुबह बली गांव पहुंचा। जहां पर उसे संजू उर्फ संजय, राम, रूपक व विशाल मिले। पांचों ने पहले शराब पी। विशाल को मुखबिर ने प्रमोद की लोकेशन बताई। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रमोद की गोलियों से भूनकर हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग हो गए। उसके बाद साथियों से उसकी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
भाटी की हत्या के बाद बन गए थे दुश्मन
बागपत। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जेल में बंद जोगेंद्र बली व मृतक प्रमोद पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। नीरज भाटी की हत्या के बाद दोनों दुश्मन बन गए थे। नीरज भाटी की हत्या में जोगेंद्र बली जेल गया था। जबकि उसकी हत्या प्रमोद ने की थी। इसके अलावा प्रमोद ने अपने भांजे विक्की निवासी बुढेड़ा, अपने बहनोई के भाई, राहुल उर्फ चोटी की हत्या की।
कुख्यात भोलेराम का भतीजा है आरोपी रिंकू
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिंकू का चाचा भोले राम भी कुख्यात अपराधी है। उसने गाजियाबाद जनपद के निठौरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जग्गा की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। अब वह डासना जेल में बंद है।
आरोपी के खिलाफ है तीन मुकदमे दर्ज
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिंकू उर्फ विशाल के खिलाफ थाना चांदीनगर में जानलेवा हमला, गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में लूट, गाजियाबाद जनपद के लोनी थाने में 25 आर्म एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।