फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यौन शोषण करने वाले आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट

यौन शोषण करने वाले आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट

Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
यौन शोषण करने वाले आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर महिला का चार साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को जिला कारागार से पुलिस आरोपी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने उसका सैंपल लिया है। पुलिस सैंपल को लखनऊ लैब भेजेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सिंघावली अहीर गांव निवासी नीरज बालैनी क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। उसने रिश्तेदार के परिवार की एक महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दबाव बनाने पर उसने महिला को शादी करने से इंकार कर दिया था और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में लग गया था। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा उसके बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी नीरज और उसके भाई सचिन के खिलाफ बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने 20 अक्तूबर को आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बालैनी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट की अनुमति पर आरोपी नीरज को जेल से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने डीएनए टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया। सैंपल लखनऊ लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed