{"_id":"5bcf7aaabdec22697300b0db","slug":"111540324010-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह तक बंधक बनाकर कराई मजदूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह तक बंधक बनाकर कराई मजदूरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रटौल गांव में दूध की डेयरी पर इलाहाबाद के युवक को तीन माह तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई। दूसरी डेयरी पर काम करने वाले युवक के रिश्तेदार ने उसे छुड़ाने की कोशिश तो उन पर रिवाल्वर से फायर किया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
इलाहाबाद के फतेहपुर कयास्थान गांव निवासी अशोक पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह रटौल गांव में एक दूध डेयरी में काम करता है। गांव में ही दूसरी डेयरी पर उसके रिश्तेदार मदन राज यादव, राजेश, राजा बाबू, ननके भी काम करते हैं। तीन माह पूर्व मदन राज यादव ने उसे सोनी की डेयरी पर 13 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी दिलाई। तीन माह तक उसे बंधक बनाकर काम कराया। दिन में काम कराने के बाद रात्रि में उसे कमरे में बंद कर देते थे। तीन माह बीत बाद उसने अपने रुपये मांगे तो उसे देने से इंकार कर दिया। उसने अपने रिश्तेदारी को मामले की जानकारी दी। गत सोमवार की सुबह रिश्तेदार उसे छुड़ाने पहुंचे तो आरोप है कि डेयरी मालिक ने उन पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके गले में रस्सी डालकर मारने की मांग की। उन्होंने कोतवाली में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे आरोपियों को बुलाकर फिर से अशोक को उनके हवाले कर दिया। आरोपियों ने अशोक को फिर से बंधक बना दिया। रात्रि में किसी तरह वह बंधन मुक्त होकर भाग निकला। मंगलवार को पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भैंसा चोर दे रहा है मारने की धमकी
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के दरकावदा निवासी जाकिर ने एएसपी राजेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया दो अप्रैल 2017 की रात में घेर की दीवार तोड़कर चोर उसका भैंसा चुराकर ले गए । 19 अक्तूबर को उसने भड़ल गांव में एक व्यक्ति के घर पर बंधे भैंसें को पहचान लिया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। एक दिन बाद आरोपी ने बिनौली पुलिस से साज करके उसके घर से भैंसा खुलवाकर दूसरे के घर में बंधवा दिया। आरोपी उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की।