फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छींटाकशी का विरोध करने पर छात्र को पीटा

छींटाकशी का विरोध करने पर छात्र को पीटा

Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
छींटाकशी का विरोध करने पर छात्र को पीटा
बागपत।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव में छींटाकशी का विरोध करने पर कक्षा आठ के छात्र को पीटा। उसके सिर में पंच मारकर घायल कर दिया। विशेष समुदाय के युवकों ने छात्र पर हमला किया। इससे गांव में तनाव है। घायल छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

हरचंदपुर गांव निवासी गौरव पुत्र वेदप्रकाश कक्षा आठ का छात्र है। उसने बताया कि गांव के ही विशेष समुदाय के युवक स्कूल में आते-जाते समय उस पर छींटाकशी करते है। वह कई दिनों तक सब कुछ सहन करता रहा। रविवार को वह गांव में किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में युवकों ने उसे रोक लिया और फिर से उस पर छींटाकशी की। उसने इसका विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की। सिर में लोहे का पंच मारकर घायल किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजन घायल छात्र को लेकर कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed