{"_id":"5b69eb514f1c1b764d8b70fd","slug":"111533668177-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसान सतेंद्र की हत्या के मामले में फरार पूर्व शिक्षक समेत चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों में कुर्की के नोटिस चस्पा किए है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी किसान सतेंद्र की दो माह पहले नैथला मोड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने भाई की हत्या के मामले में पैरवी कर रहा था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। इस मामले में नामजद इंटर कालेज के प्रबंधक रणवीर सिंह, पूर्व शिक्षक ब्रहम सिंह, प्रियव्रत निवासीगण बिहारीपुर, पिंटू निवासी मलकपुर फरार हैं। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से फरार आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई कराई गई है। मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए।