फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फैजपुर निनाना में युवक की गोली मारकर हत्या

फैजपुर निनाना में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फैजपुर निनाना में युवक की गोली मारकर हत्या
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में शनिवार रात बदमाशों ने घेर में सोए यूपी पुलिस में चयनित युवक की तीन गोलियों मारकर हत्या कर दी। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा। मां ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव निवासी संदीप उर्फ पट्टू (28) पुत्र स्व. शौकीन का यूपी पुलिस भर्ती 2015 में चयन हो चुका था। एक जुलाई को उसकी ज्वाइनिंग थी। बाबा अजब सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घेर में छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे के लगभग गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे घेर में पहुंचे तो संदीप मृत पड़ा था। उसके पीठ में दो गोली व एक गोली सिर में लगी हुई थी। सूचना मिलने पर एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से 315 बोर के तीन कारतूस बरामद किए। मृतक की मां सत्यवीरी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश और बागपत जेल से जुड़े हो सकते हैं तार
बागपत। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि मृतक के परिवार के लोगों ने बताया है कि पूर्व महिला प्रधान के पति देवेंद्र उर्फ लेड्डा पक्ष के लोगों ने अजब सिंह के परिवार के राजवीर की हत्या कर दी थी। इसमें संदीप ने गवाही दी थी। इस मामले में देवेंद्र उर्फ लेड्डा, प्रमोद, अशोक, तेजपाल व प्रमोद कुमार को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसी वजह से तो वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी नाम प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा भाई है सेना में तैनात
बागपत। बाबा अजब सिंह ने बताया कि संदीप का बड़ा भाई सुधीर आर्मी में हवलदार है और उदयपुर में तैनात है। उसके पिता शौकीन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां सत्यवीरी व संदीप ही रहते थे। भाई सुधीर अपने बच्चों को अपने साथ ही रखता है। संदीप पिता की मौत के बाद से ही घेर में सोता था।

पहले लाइट काटी, फिर मारी गोली
बागपत। बदमाशों ने पहले घेर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए। गली में अंधेरा हो जाने के कारण बदमाश आसानी से पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने छत पर सोए संदीप को गोली मार दी। एक गोली लगने के बाद संदीप वहां से नीचे की तरफ भागा और घेर के आंगन में आकर गिर गया। बदमाशों ने यहां उसे दो गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


जेल से पत्र भेजकर की थी शिकायत
बागपत। बाबा अजब सिंह ने बताया कि संदीप का यूपी पुलिस भर्ती 2015 में चयन हो गया था। उसका 19 जून को मेडिकल हुआ, जिसमें वह पास हो गया था। एक जुलाई को उसे ज्वाइनिंग करनी थी। जेल में सजा काट रहे देवेंद्र लेड्डा ने जेल से पत्र भेजकर डीएम को शिकायत की थी कि संदीप फर्जी कागजात तैयार कराकर पुलिस में भर्ती हुआ है। डीएम ने एसपी को जांच कर कार्रवाई के लिए लिखा था। एसपी ने सरूरपुर चौकी इंचार्ज अमन सिंह को जांच सौंपी थी। इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed