फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हप्पू के कहने पर की थी प्रधान के घर फायरिंग

हप्पू के कहने पर की थी प्रधान के घर फायरिंग

Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हप्पू के कहने पर की थी प्रधान के घर फायरिंग
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में प्रधान के मकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि अजित उर्फ हप्पू के कहने पर ही उसने फायरिंग की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में 31 जनवरी की रात में ग्राम प्रधान सुभाषना देवी के मकान पर तीन-चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। प्रधान के परिवार ने घर में घुसकर जान बचाई थी। इस मामले में प्रधान ने एक लाख के ईनामी रहे अजित उर्फ हप्पू समेत चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बावली निवासी गौरव पुत्र अशोक ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय से छह घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर करा कर गौरव को पूछताछ के लिए थाने लाई। एसपी चितवन कुमार ने पूछताछ के बाद बताया कि वह कुख्यात अजित उर्फ हप्पू का साथी है। उसने हप्पू के कहने पर ही प्रधान के मकान पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed