{"_id":"5b09be6a4f1c1b9d6e8b4c41","slug":"111527365226-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पन हत्याकांड में चार गिरफ्तार, जेल पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पप्पन हत्याकांड में चार गिरफ्तार, जेल पहुंचे
Updated Sun, 27 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में पप्पन की हत्या को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दोनों के घरों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस मामले में एक आरोपी फरार है।
शुक्रवार को लड़की से छेड़छाड़ को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने घर में बैठे परिवार पर धारदार हथियारों से हमला बोला। इसमें पप्पन पुत्र यासीन, मित्तल पुत्र शरीफ, फारूख पुत्र यासीन, आजाद पुत्र शरीफ घायल हो गए थे। बड़ौत निजी अस्पताल में पप्पन ने दम तोड़ दिया । झगड़े में दूसरे पक्ष के दो युवकों को भी मामूली चोटें आई । इस मामले में मृतक के पिता यासीन ने यूसुफ पुत्र बुंदू, राशिद, हासिम और कासिम पुत्र यूसुफ, इरशाद पुत्र स्वर्गीय हकीमुद्दीन निवासी दाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । इस मामले में पुलिस ने गढ़ी कांगरान मार्ग से यूसुफ, राशिद, कासिम और इरशाद को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।
थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने यूसुफ पक्ष की लड़की से छेड़छाड़ की। इसे लेकर उनका झगड़ा हो गया । समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। अब फिर से मृतक पप्पन पक्ष के लोग कई दिनों से उनपर तंज कस रहे थे। इससे उनकी झगड़ा हुआ । पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस मामले में अब एक आरोपी हाशिम फरार है।