{"_id":"5ae76fae4f1c1b05418b7576","slug":"111525116846-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर सुसर और साले ने ठगी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर सुसर और साले ने ठगी की
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नौकरी लगवाने के नाम पर छह साल पहले ससुर, साले और एक अन्य ने 12 लाख रुपये ठगे, लेकिन न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उसको पैसे वापस लौटाए। उसने कोतवाली में 2016 मेें तीनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया । रविवार की रात्रि को पुलिस ने ससुर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
कुंदन पुरी बड़ौत निवासी नीरज शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा की शादी 9 फरवरी 2012 मेें जय सिंह की बेटी राखी के साथ हुई । जय सिंह ने 2013 में नीरज से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे और भी उसका कोई जानकार हो तो उसकी भी नौकरी लगवा देंगे। जय सिंह ने नीरज से 12 लाख, भाई प्रवीण शर्मा सहित अन्य तीन युवकों से करीबन 60 लाख रुपये लिए थे। ये लोग सहारनुपर में नौकरी लगवाने के नाम पर एक कंपनी खोले हुए थे। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो नीरज ने अपने पैसे मांगे। आरोपियों ने नीरज को मारने की धमकी दी। नीरज ने 2016 मेें ससुर जय सिंह, साले रावत और बादल शर्मा के खिलाफ में कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तभी से उक्त तीनों फरार चल रहे हैं। रविवार रात्रि पुलिस ने सहारनपुर में दबिश देकर जय सिंह को गिरफ्तार लिया।