{"_id":"5ade2dcf4f1c1b54098b61ff","slug":"111524510159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृष्णा नदी में डूबकर किशोर की मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
अशरफाबाद थल गांव में कृष्णा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
अशरफाबाद थल निवासी बिल्लू का 16 वर्र्षीय बेटा रोहित रविवार की सांय पांच बजे घर से अचानक गायब हो गया । परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात आठ बजे गांव में ऐलान भी कराया । सोमवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने जंगल में किशोर की तलाश की। खेत में गेहूं काट रहे कुछ लोगों ने बताया कि रविवार को शाम के समय उन्होंने किशोरी को कृष्णा नदी की तरफ जाते हुए देखा था। ग्रामीण कृष्णा नदी पहुंचे तो किशोर का शव पानी पर तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला और घर ले गए। किशोरी की मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी की नहाते समय नदी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में रमाला थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।