{"_id":"5a5902124f1c1bf6408b478a","slug":"111515782674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से कार लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से कार लूटने की कोशिश
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से कार लूटने की कोशिश
दोघट। झूंडपुर-तवेलागढ़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने युवक से कार लूटने की कोशिश की। लेकिन युवक किसी तरह बच निकला। आशू निवासी झूंडपुर बृहस्पतिवार रात अपने रिश्तेदार को दाहा बस स्टैंड पर छोड़कर कार से वापस गांव जा रहा था। जब वह झूंडपुर-तवेलागढ़ी मार्ग पर पहुंचा तो छह बदमाशों ने लूट के इरादे से उसे रोकने की कोशिश की। भागते समय उस पर फायर भी किया। लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकले। बाद में सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुुंचे और जंगल में बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
पूर्व उप सभापति से नगदी व मोबाइल लूटा
रमाला। कंडेरा-गूंगाखेड़ी मार्ग पर रमाला मिल के पूर्व उपसभापति से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर 21 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में उन्होंने थाने में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
कंडेरा निवासी रविंद्र मुखिया रमाला मिल के पूर्व उपसभापति है। शुुक्रवार को बाइक पर सवार होकर गांव से बड़ौत जा रहे थे। जब वे कंडेरा व गूंगाखेड़ी मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचों के बल पर उन्हे रोक लिया और उनसे 21 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
---------------
तौल केंद्र से बाट चोरी
दोघट। रहतना गांव में बृहस्पतिवार की रात किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से अज्ञात बदमाश पांच कुंतल बाट चोरी कर ले गए। इस संबंध में चौकीदार हरपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
शांति भंग में जेल भेजा
दोघट। पुलिस ने सतीश व संदीप पुत्रगण धर्मपाल निवासी दाहा को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।