फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सराय में दशहरा के मेले में युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा

सराय में दशहरा के मेले में युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 01 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सराय में दशहरा के मेले में युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा में रावण पुतला दहन स्थल के पास युवतियों/ के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर वहां पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटककर भीड़ को खदेड़ा। इसके अलावा बागपत शहर में पुतला दहन होने के बाद युवकों के दो गुट भिड़े। लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में रावण के पुतला दहन स्थल के पास मेले का आयोजन किया । शनिवार शाम रामलीला समिति के आयोजक पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। इसको देखने के लिए कस्बा और आसपास की महिला-पुरूष और बच्चे आ रहे थे। इस दौरान युवतियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट हो गई। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इससे हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटककर भीड़ को खदेड़कर मामला शांत कराया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मामूली विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा बागपत के रिवर पार्क के पास रावण का पुतला दहन होने के बाद दर्शन वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान युवकों के दो गुट दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर भिड़ गए। इससे वहां पर भी हंगामा हो गया था। जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed