{"_id":"59b444f34f1c1be97f8b58a7","slug":"111504986355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से शिकायत पर हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री से शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में अवैध शराब बिकने और सट्टे की खाईबाड़ी होने की शिकायत मंत्री एसपी सिंह बघेल से की गई। इस पर बागपत पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने शुक्रवार की रात में कई मकानों में छापामारी की। इस दौरान एक सटोरिया पकड़ा भी गया।
शहर के लोगों ने शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल से शिकायत की कई गली-मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अन्य नशीले पदार्थ की भी बिक रहा है। सट्टा की खाईबाड़ी चल रही है। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे महिला, युवतियों का गली से निकलना मुश्किल हो रहा है। युवाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बघेल ने पुलिस अफसरों को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने शहर की झंकार वाली गली, यमुना रोड, माता कॉलोनी, ईदगाह मोहल्ला, पुराना कस्बा में कई स्थानों पर छापामारी की। एक स्थान पर सट्टा चलता हुआ मिला। पुलिस ने वहां से आरोपी विजय कुमार को हिरासत में लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।