फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused in firing incident from three days ago arrested with a country-made pistol.

Udham Singh Nagar News: तीन दिन पहले हुई फायरिंग का आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused in firing incident from three days ago arrested with a country-made pistol.
बाजपुर। पुलिस ने तीन दिन पहले हुई फायरिंग के नामजद आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। बीती 23 अगस्त को रंजिश के चलते गांव बिराह फार्म में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गोली लगने से ऋषिपाल घायल हो गया था जबकि वंश और अजय को भी चोटें आई थीं। गांव बिराह फार्म निवासी विकास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र यादव, आकाश कुमार, सर्वजोत सिंह, लवदीप सिंह और दिनेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गांव रेंहटा टंकी के पास से आरोपी सर्वजोत सिंह निवासी बिराह फार्म को 315 बोर के तमंचे और दो खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने साथी की मदद से अपने दाहिने पैर में तमंचे से गोली मार ली थी और झूठी कहानी रचने का प्रयास किया था।
पुलिस आरोपी धीरेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed