फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenage e-scooter rider dies after being hit by an unknown vehicle

Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ई-स्कूटी सवार किशोर की मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenage e-scooter rider dies after being hit by an unknown vehicle
जींद। बिशनपुरा गांव के पास 24 अगस्त की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 16 वर्षीय हर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद हर्ष को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित विकास नगर निवासी विकास ने एफआईआर में बताया कि 24 अगस्त सुबह 11:30 बजे उनका भतीजा हर्ष स्कूटी से होकर किसी कार्य से बिशनपुरा गांव की तरफ जा रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हर्ष परिवार में इकलौता था। उसकी बड़ी बहन और मां ही परिवार में रह गई हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed