{"_id":"599c89fe4f1c1b941c8b470e","slug":"111503431166-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरानी रंजिश को लेकर मारी गई थी संदीप को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुरानी रंजिश को लेकर मारी गई थी संदीप को गोली
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिजवाड़ा गांव में संदीप को गोली मारकर घायल करने के मामले में तीन लोगों को नामजद कर तहरीर दी। होश में आने पर संदीप ने घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी और मौके से तीन खोखे भी पड़े मिले हैं।
सोमवार को संदीप पुत्र राज कुमार अपनी स्कूटी से दोपहर बाद खेत में पानी चलाने गया था। उनके नलकूप पर पहले से ही तीन युवक बैठे शराब पी रहे थे। उन्होंने उससे भी कहा शराब पी लो तो उसने मना कर दिया। बाद में तीनों ने घेरकर धारदार हथियारों से हमला किया और इसके बाद उस पर चार गोलियां दाग दी। गोलियां उसके पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया। रात्रि में उसका सफल आपरेशन हुआ और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई । मंगलवार को होश में आने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके पीछे पुरानी रंजिश बताई। इस संबंध में घायल भाई योगेंद्र ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ बिनौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।