{"_id":"596130224f1c1b9c208b456f","slug":"111499541538-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवा के घर में घुसकर मारपीट कर एक लाख रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवा के घर में घुसकर मारपीट कर एक लाख रूपये लूटे
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जोनमाना गांव में एक महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और घर में रखी एक लाख की नगदी और जेवरात लूट ले गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले की तहरीर दी है।
पीड़िता विमला पत्नी स्व. रामेश्वर जोनमाना गांव की रहने वाली है। उसे गांव के ही दो युवक काफी दिनों से तंग करते थे और मारपीट भी करते थे। शुक्रवार की रात वे उसके घर में घुसे और उसे मारपीट कर घर में रखे एक लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। शनिवार को वह बड़ौत कोतवाली पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। बाद में दो युवकों को नामजद कराते हुए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।