{"_id":"5cd1e151bdec22070c08fb99","slug":"101557258577-baghpat-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मलकपुर मिल के यार्ड में रखी बेगास में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: मलकपुर मिल के यार्ड में रखी बेगास में आग लगी, लाखों का नुकसान
Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद मिल से निकलता धुंआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत मलकपुर चीनी मिल यार्ड में रखी बेगास (खोई) में आग लग गई। इससे मिल परिसर में अफरातफरी मच गई। आग की लपटे आसमान को छूने लगी। कर्मचारियों ने मिल में रखे आग बुझाने के यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने तीन घंटे का प्रयास कर आग पर काबू पाया । मिल प्रशासन के अनुसार आग लगने से कई लाख रुपये की बेगास जल गई।
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल में मंगलवार को सुबह 11 बजे यार्ड में रखी बेगास (खोई) में अचानक आग लग गई। जब आग की लपटे आसमान में उठने लगी तब जाकर मिल अधिकारियों को खोई में आग लगने की जानकारी मिली। पहले मिल कर्मचारियों ने अपने मिल में रखे आग बुझाने के यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे।
विज्ञापन
बाद में दमकल विभाग को मिल में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने करीब दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया, लेकिन फिर भी आग पूरी तरह नहीं बूझ पाई। देर शाम तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मिल के महा प्रबंधक राज कुमार शर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है, अभी पता नहीं चल सका है। संभावना जताई जा रही है कहीं से कोई पतंगा उड़कर बेगास पर गिरा है और धीरे-धीरे पतंगे से यह आग विकराल रूप धारण कर गई। कितने की बेगास (खोई) जली है। इसका अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन आग से कई लाख रुपये की बेगाम जली है।
कस्बा टीकरी के जंगल में छह बीघा गन्ने की फसल जली
कस्बा टीकरी के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। टीकरी निवासी पूर्व सभासद राम मेहर शर्मा ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। लाइन के तार जर्जर हाल में है।
मंगलवार को तार टूटकर गिरने से नीचे खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने टीकरी बिजलीघर से विद्युत सप्लाई बंद कराई। किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों ने पीड़ित को फसल की मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर रामपाल, दिनेश, सोनू, कपिल, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लगी
शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में मकान में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का सामान जल गया। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शानू लकड़ी बेचता है। उसने मकान के ऊपर वाले कमरे में लकड़ी रखी थी। मंगलवार की सुबह कमरे में आग लग गई। कमरे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी। आग की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से हजारों रूपये का सामान जल गया। आग की सूचना पर पुलिस पहुंची और मकान मालिक से जानकारी ली।

कस्बा छपरौली में दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग
मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कस्बे की भुवाला पट्टी में मैन बाजार में रखे 400-400 केवी के तीन ट्रांसफार्मर में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दहशत के चलते लोगों में अफरातफरी मच गई। आग का धुआं दूर-दूर तक फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की आशंका के चलते पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 24 घंटे सप्लाई के चलते केबल गर्म होने के कारण आग लग गई। समय रहते आग पर काबू लिया। दो ट्रांसफार्मर आग लगी है। एक ट्रांसफार्मर सुरक्षित बच गया। संबंधित क्षेत्र मे सप्लाई चालू करने के प्रयास किए जा रहे है।
खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ी झाड़ियों में लगी आग
खेकड़ा शहर में हाईवे स्थित तहसील में खड़ी झाड़ियों में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग उपजिलाधिकारी आवास के समीप तक पहुंच गई। तहसील परिसर की झाड़ियों में आग लगने का पता लगने पर तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तहसील के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फोन कर फायर कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कई घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद तहसील कर्मियों ने रात की सांस ली।