फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो दिन से लापता युवक का गोली लगा शव मिला

दो दिन से लापता युवक का गोली लगा शव मिला

Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का गोली लगा शव मिला
दो दिन से लापता युवक का गोली लगा शव मिला
विज्ञापन

बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में दो दिन से लापता एक युवक का गोली लगा शव बड़का गांव के भट्ठे पर पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जें में लेकर पीएम के लिये भेजा है।
युवक घोलू उम्र (22) बावली गांव का रहने वाला था। कुछ साल पूर्व पिता बिशन की मौत हो जाने के बाद वह अपनी मां ओमी के साथ अपने नाना हिलवाड़ी निवासी बलजीत के यहां रहता था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह घर से गया था और उसकी काफी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार देर शाम उसका शव बड़का गांव के भट्ठे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। इसमें दो गोलियां शरीर में लगी थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां ओमी ने बताया कि उसका किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या की गई है। अभी तक इस मामलें में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दो इनवर्टर और बैटरे लेकर भागे युवक
बड़ौत। बिजरौल रोड़ एल्फा इलैक्टोनिक की दुकान है। दुकान पर तीन व्यक्ति कार में आये। उस समय दुकान मालिक अनुज व अंशु जैन बैठे थे। तीन व्यक्तियों ने दो इन्वर्टर व दो बैटरें मांगे और गाड़ी में रखवा लिये। जब उनसे पैसे मांगे तो उन्होने उन्हें गोली मारने की जान से मारने की धमकी दी और कार लेकर भागने लगे। लेकिन अंशु जैन चालक की गर्दन पर लटक गया तो कार में सवार लोग उसे लटके हुये ही सराय रोड़ तक घसीटते हुए ले गये और वहां धक्का देकर भाग गये। इस संबध में उन्होने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed