{"_id":"5c2d1368bdec2257114a9838","slug":"101546457960-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी में युवक पर बरसाई गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसी में युवक पर बरसाई गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/खेकड़ा। बाइक सवार तीन युवकों ने रंजिश में बसी गांव में युवक को गोली मारकर घायल किया। उसके कंधे और हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घायल ने थाने में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्र्ती कराया। घायल ने जेल में बंद कपिल बसी के भाई पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
बसी गांव निवासी ऋषिपाल (42) पुत्र सत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह खेत में जा रहा था। सहकारी चीनी मिल बागपत के गन्ना क्रय केंद्र के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर गोलियां चली दीं। उसके कंधे और हाथ में दो गोलियां लगीं। उसने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हमलावरों पर गोली चलाई। घायल अवस्था में ऋषिपाल कार से थाने पहुंचे। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि कपिल बसी के परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। कपिल बसी के भाई पर हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल ऋषिपाल की कपिल बसी के परिवार से रंजिश चल रही है। उसने कपिल बसी के भाई पर हमला कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। घायल पर कपिल बसी के पिता के अपहरण का भी आरोप लगा था। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
ऋषिपाल को मिली क्लीन चिट
बागपत। पुलिस ने बताया कि कुख्यात कपिल बसी के पिता कृपाल सिंह का 16 मई को अपहरण हो गया था। परिजनों ने बसी गांव निवासी ऋषिपाल व उसके पिता सत सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में गुलफाम निवासी नरेला दिल्ली, लक्ष्य निवासी जटौला हरियाणा, विपिन निवासी जटवाड़ा हरियाणा के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि नामजद ऋषिपाल व उसके पिता सत सिंह को क्लीन चिट दे दी । तभी से ही दोनों परिवार के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
जेल से कपिल ने कई बार दी धमकी
बागपत। घायल ऋषिपाल ने बताया कि कपिल बसी ने कई बार जेल से फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी उस पर हमला कराया था, लेकिन वह बच गया था। उसने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा देने की मांग की।
कौन है कपिल बसी
बागपत। बसी गांव निवासी कपिल के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस समय वह मिर्जापुर जेल में बंद है। उसकी कई लोगों से रंजिश भी चल रही है।