{"_id":"5c252cc8bdec2256e517ea95","slug":"101545940168-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से गुड़ व्यापारी की मौत , बेटा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की चपेट में आने से गुड़ व्यापारी की मौत , बेटा झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे की पट्टी तिरौसिया में बृहस्पतिवार को सुबह के समय शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से गुड़ व्यापारी जल गया। इससे उनकी मौत हो गई। पिता के बचाने में व्यापारी का छोटा बेटा भी झुलस गया। ग्रामीणों ने पानी चलाकर आग को बुझाया। मकान में आग लगने से कई लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना पर एएसपी ने मौके का निरीक्षण किया।
कस्बा दोघट के पट्टी तिरौसिया निवासी चंद्रपाल (51) पुत्र मांगेराम घोड़ा बुग्गी से गुड़ बेचता था। चंद्रपाल के भाई गोपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे चंद्रपाल भैंस का दूध निकाल रहा था और उसकी पत्नी विमला, पुत्रवधू रजनी और छोटा बेटा कपिल मकान में नीचे के कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देखकर चंद्रपाल ऊपर पहुंचा तो आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। वह कमरे से सामान निकालने लगा। कमरे में टूटे पड़े बिजली के केबल पर पैर पड़ जाने से करंट की चपेट में आ गया, हादसे में वह कमरे में ही गिर गया और आग से जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही छोटा बेटा कपिल उसे बचाने गया तो करंट और आग से वह भी झुलस गया। आग की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। पानी डालकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से झुलसे कपिल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार नसीम अहमद, लेखपाल कृष्णपाल और फायर स्टेशन बड़ौत के प्रभारी रामेश्वर सिंह ने पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। गुड़ व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आग से कमरे में रखा कई लाख रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार कर हर संभव आर्थिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
दम तोड़ते पिता को बचाते झुलस गया कपिल
दोघट। मृतक चंद्रपाल घोड़ा बुग्गी से हरियाणा में गुड़ बेचता था। उसके दो बेटे और दो बेटी है। छोटा बेटा कपिल अविवाहित है और बीए फाइनल वर्ष का छात्र है। आग और करंट से गुड़ व्यापारी का बेटा कपिल भी 60 प्रतिशत झुलसा हुआ है। पिता को कमरे से बाहर खींचते समय उसे करंट का झटका लगा। कपड़ों ने आग पकड़ ली। करंट का झटका लगने के बाद वह बाहर जाकर गिर गया था।