फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पैसेंजर ट्रेन में मिला दिव्यांग का शव

पैसेंजर ट्रेन में मिला दिव्यांग का शव

Wed, 28 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में मिला दिव्यांग का शव
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में दिव्यांग युवक का शव मिला। सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतार कर मृतक की जेब से मिलने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन की बोगी नंबर 143720 में दिव्यांग युवक का शव मिला। उन्होंने यात्रियों की मदद से शव को स्टेशन पर उतार लिया। मृतक की जेब से मिलने मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे माल माजरा गांव निवासी अरविंद्र पुत्र सुरेंद्र ने मृतक की शनाख्त अपने भाई बबलू (40) के रूप में की। उसने बताया कि वह अविवाहित था। कई-कई माह तक घर नहीं आता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शव पर चोट के कोई निशान भी नहीं है। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed