फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी

युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी

Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

युवती ने रेलवे स्टेशन पर गोदाम के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव की काफी शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हुई।

मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर के लिए मालगाड़ी जा रही थी। तभी माल गोदाम के पास एक युवती ने चिल्लाकर कहा कि मै जिंदगी से परेशान हो चली हूं और आत्महत्या कर रही हूं। जब तक रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री उधर दौड़कर उसे पकड़ते, इससे पहले ही वह आ रही मालगाड़ी के नीचे घुस गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की औसतन उम्र 18-20 के लगभग बताई है। वह काले रंग की टी शर्ट जिस पर जाट राज लिखा है व नीले रंग की जींस पहने है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें लिखा है कि वह स्वयं जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं, इसकी मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। पुलिस ने इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed