{"_id":"5bf7056ebdec224161759d5d","slug":"101542915438-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे सात लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे सात लाख
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। देशराज मोहल्ला निवासी दिनेश नारायण ने बताया कि उसके बेटे उदित को सहकारी सोसाइटी में नौकरी लगवाने के लिए गायत्री पुरम निवासी सुनील व उसके पिता धर्मपाल ने सात लाख रुपये लिए थे। अभी तक बेटी की नौकरी नहीं लगवाई गई। उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
युवक ने ट्रैक्टर चोरी
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नंागल गांव निवासी सतीश ने बताया कि बुधवार की रात में वह भैंसाना चीनी मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहा था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ और पुसार के बीच ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब करने लगा। इसी दौरान एक युवक उसका ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ट्राली को मौके पर ही छोड़ दिया। उसने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।