{"_id":"5bd8b5e4bdec22561b643c9c","slug":"101540928996-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधवाड़ी में मासूम को पीटा, बागपत में शिक्षक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लधवाड़ी में मासूम को पीटा, बागपत में शिक्षक पर केस दर्ज
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के लधवाड़ी गांव के स्कूल में शिक्षिका ने मासूम की पिटाई कर दी। परिजनों ने बीएसए से शिकायत की है। शहर के एक अन्य पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
लधवाड़ी गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसकी साढ़े तीन साल की बेटी अवनी गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल में शिक्षिका ने उसे चांटा मार दिया। इससे उसके कान में दर्द हो गया। प्रकरण की शिकायत पहले स्कूल में की। इसके बाद बीएसए कार्यालय में कर जांच की मांग की। इसके अलावा शहर के सेंट एंजिल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र की पिटाई करने के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदर्श कॉलोनी निवासी अमित कुमार जैन ने बताया कि उनका बेटा नमन जैन कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार को छात्र अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान शिक्षक आशीष राउंड पर आए और उन्होंने पीछे से छात्र के सिर में जोर से मार दिया था। जिस कारण छात्र का चश्मा टूट गया। उसकी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और तीन टांके आए थे। छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी शिक्षक आशीष कुमार का कहना है कि बच्चे की पिटाई करने का आरोप गलत हैं।