{"_id":"5baa89e9867a557f5742e4eb","slug":"101537903081-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी पर चार घंटे गरजीं महिलाएं, दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी पर चार घंटे गरजीं महिलाएं, दो दिन का अल्टीमेटम
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र में दस साल की मासूम छात्रा की हत्या कस्बे में गम और गुस्सा जारी है। नाराज महिलाओं ने पुलिस चौकी में हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की नोकझोंक हुई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार यदुवंश ने महिलाओं को निष्पक्ष पुलिस जांच का लिखित में भरोसा दिलाया। चौकी पर हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को मासूम मृतका छात्रा के परिजन एवं नगर के सैकड़ों आक्रोशित लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे नगर पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा प्रदर्शन करने के बाद धरना शुरू कर दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ वंदना शर्मा, एसओ एसपी सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। धरनारत महिलाओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने कहा पुलिस आरोपियों को बेनकाब नहीं कर रही है। करीब चार घंटे तक धरना चलता रहा। पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों के पास तमाम जानकारियां पहुंच गई थी, लेकिन मामले में लापरवाही बरती गई। पुलिस की लापरवाही के चलते मुख्य अपराधी जिंदा नहीं पकड़ा जा सका। आरोप लगाया कि अपराधी का साथ देने वाले परिजनों को फरार होने का पूरा समय दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार यदुवंश मौके पर पहुंची और महिलाओं को इंसाफ का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया है, इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
परिजनों के खिलाफ तहरीर, विवेचना में होगी शामिल
खेकड़ा। आरोपी रजनीश ने आत्महत्या कर ली, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि रजनीश की करतूत की जानकारी पीड़ित परिवार को भी थी, इसके बावजूद उसका साथ दिया गया। परिजनों ने रजनीश के माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है, जिसे पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
फिर चूकी पुलिस, आरोपी के मकान पर लटका ताला
खेकड़ा। वारदात में पुलिस से पहली चूक रजनीश को जिंदा पकड़ने में नाकामी की हुई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस को इस बात के संकेत मिल गए थे कि यह रजनीश की करतूत है, लेकिन पुलिस ने उससे मामूली पूछताछ कर छोड़ दिया। अगले दिन रजनीश ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार का कहना है कि रजनीश का परिवार मकान पर ताला डालकर कहीं चला गया है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने तक का प्रयास नहीं किया।
कपड़े, बाल व टीशू को बरामद कर डीएनए हेतु आगरा लैब में भेजा
खेकड़ा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका छात्रा के खून लगे कपड़े, बाल व टीशू को बरामद कर डीएनए हेतु आगरा लैब में भेजा। साथ ही अभियुक्त मृतक रजनीश के बरामद कपडे़, बाल व टीशू मिलान के लिये डीएनए हेतु आगरा लैब में भेजे।
चार घंटे धरने से चौराहा जाम
खेकड़ा। पुलिस चौकी पर धरनारत महिला और पुरुषों ने आक्रोश के चलते पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों में भारी गुस्सा दिखाई और सभी मासूम छात्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दिलने की मांग कर रहे थे। इसके चलते पुलिस के हाथ पांव फूल गए । करीब चार घंटे तक चले धरने से पुलिस चौकी चौराहा जाम होने के चलते मार्गों पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस ने वाहनों को वापस मुड़वाकर अन्य मार्गों से भेजा।
भ्रष्ट अधिकारियों की सफाई जरूरी
खेकड़ा। धरने में सफाई कर्मी महिलाएं भी झाडू़ हाथ में लेकर पहुंची। उनका कहना था कि भ्रष्ट अधिकारियों की सफाई का अभियान चलाया जाना भी जरूरी है। उन्होंने पुलिस चौकी में झाडू़ हवा में भी लहराई।
लोगों के बीच बरकरार है दहशत
खेकड़ा। घटना के सात दिन बीतने पर भी नगरवासियों में दहशत का माहौल है। अधिकांश अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल तक छोड़ रहे हैं। छुट्टी होने पर उनका हाथ पकड़कर अपने संरक्षण में ही वापस घर ला रहे हैं।