फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वाजिदपुर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर संघर्ष, 10 घायल

वाजिदपुर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर संघर्ष, 10 घायल

Sun, 08 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
वाजिदपुर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर संघर्ष, 10 घायल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में उस समय खुशी का माहौल रंजिश में बदल गया, जब लोयन मलकपुर गांव से आए दूल्हे की बारात की चढ़त हो रही थी, महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवक शराब के नशे मेें उनके बीच नाचने लगेे, इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों मेें मारपीट हो गई और पथराव हो गया। इससे बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की कार पर पथराव किया। इसमें दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। दूल्हा परिजन के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दुल्हन पक्ष को बुलाया। बाद में पुलिस की उपस्थिति में फेरे होने के बाद बारात को विदा किया।
शनिवार को लोयन मलकपुर से मोनू पुत्र प्रेमचंद की बारात वाजिदपुर आई, जहां उसकी शादी अशोक की बेटी के साथ होनी थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, जब डीजे के साथ चढ़त हुई तो दूल्हे के परिवार की महिलाएं डांस करने लगी और दुल्हन पक्ष के युवक शराब पीकर उनके बीच जाकर नाचने लगे। पहले दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई, बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया और बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध हो गया। कुछ लोगों ने छतों पर चढ़कर पत्थरों की बौछार कर दी। मामला गंभीर देखकर दूल्हे को लेकर कार मेें बैठाकर चलने लगे तो उस पर कार पर भी पथराव कर दिया। इस पथराव में दूल्हा का भाई अमित, अनुज और गौरव, मामा अमित पुत्र रामपाल गांव करौदा, सुभाष निवासी पंजाब, अश्वनी पुत्र पूर्णचंद और दुल्हन का चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से वहां पर मौजूद लोगों की नोकझोंक हुई। देर रात तक दूल्हा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा, पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों को कोतवाली बुलाया। बारात में पथराव और मारपीट की सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों और पुलिस टीम के साथ नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके मामले को निपटाया। सूचना पर लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

देर शाम तक मलकपुर और वाजिदपुर गांव के प्रधान , दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों मेेें समझौता हो गया और निर्णय लिया गया कि पुलिस की मौजूदगी मेें फेरे कराए जाएंगे। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखकर दे दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों गांव में पहुंचे। इनके साथ पुलिस टीम भी गांव में पहुंची। पुलिस टीम की मौजूदगी में विवाह की रस्म हुईं। पुलिस के सामने बारात को विदा किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि गांव में समझौते के अनुरूप फेरे कराकर दुल्हन को विदा करा दिया गया है, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed