फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अहेड़ा में छात्र को गोली मारकर घायल किया

अहेड़ा में छात्र को गोली मारकर घायल किया

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अहेड़ा में छात्र को गोली मारकर घायल किया
बागपत।
विज्ञापन

अहेड़ा गांव में रंजिश के चलते खेत में पानी चला रहे बीए के छात्र को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

अहेड़ा गांव निवासी अंकित पुत्र तेजपाल बीए का छात्र है। रविवार की शाम पांच बजे वह खेत में पानी चला रहा था। जब वह नलकूप पर बैठा हुआ था तो गांव का अरुण पुत्र दयाराम समेत तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसे निशाना बनाकर तमंचों से गोलियां चला दी। एक गोली उसके पैर में जा लगी। उसने वहां से भागकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया। छात्र ने बताया कि 2012 में दयाराम के बेटे नरेंद्र की हत्या हुई । इसमें उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। इसे लेकर उनकी रंजिश है। इस मामले में अरुण समेत तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed