{"_id":"5b217a374f1c1b614d8b6311","slug":"101528920631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागोस में परिवार पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागोस में परिवार पर हमला, तीन घायल
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। जागोस गांव में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर महिला के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। झगड़े में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे हवाई फायर किया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
जागोस गांव निवासी जयभगवान पुत्र धनीराम ने बताया कि हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर उनके परिवार की महिलाओं का पड़ोस की महिलाओं से झगड़ा हो गया । इसे लेकर पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर बलराम पुत्र धनीराम, शीला पत्नी जयभगवान, ब्रजबाला पुत्री जयभगवान को घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायर भी किया। इससे लोगों मेें दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में जयभगवान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।