{"_id":"5abfdf0f4f1c1bcb618b4b05","slug":"101522523919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरफाबाद के जंगल में मिला सड़ा-गला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरफाबाद के जंगल में मिला सड़ा-गला शव
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
थाना क्षेत्र के सरफाबाद गांव के जंगल में हाइवे के समीप सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर चांदीनगर और मुरादनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में वारदात स्थल गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का मिला। मुरादनगर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। मुरादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शरफाबाद निवासी ब्रहम पाल पुत्र अमित चंद के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास खेत है। शनिवार को खेत में मजदूरी गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को खेत में सड़ा-गला शव पड़ा मिला। मजदूरों ने खेत मालिक को सूचना दी। सूचना पर बागपत के चांदीनगर और गाजियाबाद के मुरादनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में घटना स्थल मुरादनगर थाना क्षेत्र का मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मुरादनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धोली प्याऊ पुलिस चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि शव लगभग बीस दिन पुराना है। उन्होंने बताया सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण शव की पहचान कराना भी मुश्किल है। मृतक के कपड़े जले हुए हैं, इससे लगता है कि हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया।