{"_id":"5aa5810f4f1c1b4d0a8b4580","slug":"101520795919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की उंगली तोड़ी, पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर की उंगली तोड़ी, पति को पीटा
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गाधी गांव में महिला के भाइयों ने उसके पति और ससुर की जमकर पिटाई की। इस दौरान ससुर के हाथ की उंगली तोड़ ली। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर बहन को अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपी घर से हजारों की नगदी भी उठा ले गए हैं। इस संबंध में ससुर ने कोतवाली में तहरीर दी।
गाधी गांव निवासी रामबीर के बेटे नरेश की शादी 10 साल पहले घिटौली निवासी गीता पुत्री सीताराम के साथ हुई । शनिवार को गीता के मायके में शादी समारोह था। उसने अपने पति नरेश से शादी में चलने को कहा, लेकिन पति ने जान से इंकार कर दिया। इस पर पत्नी ने फोन कर अपने भाइयों को बुला लिया। मायके से 5-6 युवक गाधी गांव में पहुंचे और उन्होंने गली गलौच कर पति नरेश और उसके पिता रामबीर की पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने रामबीर के हाथ की उंगली तोड़ दी। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर अपनी बहन को अपने साथ ले गए। आरोप है कि हमलावर घर से हजारों की नगदी भी उठाकर ले गए हैं। इस संबंध में घायल रामबीर ने कोतवाली में 5-6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।