फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईंट पर ईंट की ढ़ाग गिरने से मजदूर की मौत

ईंट पर ईंट की ढ़ाग गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 28 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ईंट पर ईंट की ढ़ाग गिरने से मजदूर की मौत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ा-हटाना स्थित ईट भट्ठे पर काम करते समय ईंट की ढांग गिरने से एक मजदूर के दब जाने से अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक अर्जुन उम्र 40 वर्ष पुत्र भैरव बांदा का रहने वाला है। वह खेड़ा-हटाना स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह मजदूरों के साथ भट्ठे पर काम कर रहा था। तभी ईंट की दीवार मजदूरों के ऊपर गिरी। कुछ मजदूरों ने भागकर जान बचाई, लेकिन अर्जुन दीवार के नीचे दब गया। इस घटना से भट्ठे पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। तुरत-फुरत में ईंट हटाकर जब दबे मजदूर को बाहर निकाला तो उसकी मोत हो चुकी थी। भट्ठे के मुनीम मदन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed