{"_id":"5a5a62644f1c1be1408b4b20","slug":"101515872868-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के खन्नानगर में रह रहे थे प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के खन्नानगर में रह रहे थे प्रेमी युगल
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
13 दिन पहले भट्ठे से लापता हुई लड़की को बरामद कर पुलिस ने उसे ले जाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों पंजाब के खन्ना नगर में रह रहे थे। उनका कहना है कि वे प्रेम करते हैं और दोनों मर्जी से गए थे।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। इस परिवार की एक लड़की 31 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उनका कहना है कि उनका आपस में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों अपनी मर्जी से गए थे और एक साथ ही रहेंगे। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का मुकदमा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की दो दिन पहले लापता हो गई। परिजनों को जानकारी मिली है कि गांव का ही एक युवक उसको बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।